मुजफ्फरपुर: भगवानपुर में जाम लगने से लोग परेशान

मुजफ्फरपुर। शहर के भगवानपुर फ्लाईओवर पर सोमवार को जाम लगने से लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण जाम से निकलने में लोगों को घंटों लग गए। जाम को छुड़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत हुई। अपने गंतव्य तक लोगों को पहुंचने की जल्दी और बाइक चालकों द्वारा गलत साइड में वाहन को मोड़ने के कारण सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। हालांकि, जाम छुड़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस एक सिरे से दूसरे सिरे तक दौड़ लगाते रहे।

लेकिन पुलिस द्वारा अपने साइड में चलने का इशारा करने के बाद भी लोग गलत साइड में भी वाहन को मोड़़ दिया। इससे और भी स्थिति पेचीदा हो गया। स्थिति यह हो गई कि रेवा रोड स्थित भामा साह द्वार से अनुराधा पेट्रोल पंप, यादव नगर होते हुए भगवान फ्लाईओवर के ऊपर तक दोनों तरफ से जाम लग गया।

बता दें कि शहर में अतिक्रमण और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। हालांकि, शहर में प्रस्तावित 2 नए फ्लाईओवर के निर्माण होने से लोगों को जाम से राहत मिल सकती है। बताया जा रहा है कि सिकंदरपुर चौक से सरैयागंज, तिलक मैदान रोड होते हुए टाउन थाना तक बनने वाले फ्लाईओवर को टाउन थाने के पास मोतीझील फ्लाईओवर में मिलाया जाना है।

इसी प्रकार दूसरा फ्लाईओवर कलमबाग चौक अघोरिया बाजार होते हुए नीम चौक तक बनाया जाएगा। बता दें कि भगवानपुर, बैरिया, जीरोमाइल, गोबरसही, कलमबाग चौक, अघोरिया बाजार, सरैयागंज टावर से अखाड़ाघाट रोड, जूरन छपरा रोड, माड़ीपुर चौक पर बार-बार जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन लोगों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading