मुजफ्फरपुर : बूढ़ी गंडक नदी के पानी दो दिनों से है स्थिर

मुजफ्फरपुर। अखाड़ाघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। लेकिन दो दिनों से नदी का जलस्तर स्थिर है। जिससे आसपास के लोगों में भय व्याप्त है। अगर नदी का पानी बढ़ा तो घर से निकलना मुश्किल हो जायेगा। नदी का पानी आसपास के इलाके में लबालब भर गया है। सिकंदरपुर में नदी के जलस्तर खतरे के निशान से करीब 52.77 सेमी ऊपर आ गया है।


बूढ़ी गंडक के जलस्तर बढ़ने के कारण पानी आसपास के मैदानों में फैल गया है। नदी का पानी से शेखपुरढ़ाव के 90 प्रतिशत इलाका पानी से लबालब भर गया है। माई स्थान से ढ़ाव ब्रह्मस्थान के बीच में 70 प्रतिशत सड़क पानी में डूब गया है। सड़क पर लगभग एक फीट पानी है। एक सप्ताह से पानी रहने के कारण लोग परेशान है। वहीं नदी के पेटी वाले इलाका बालूघाट, चंदवारा, जीरोमाईल, विजय छपरा, दादर, सिकंदरपुर मुक्तिधाम आदि इलाकों के कई मकानों में पानी भर गया है। बूढ़ी गंडक नदी के पेटी में बने कई झोपड़ियों के छज्जी तक पानी पहुंच गया है।


सीतामढ़ी : जिले में बागमती नदी का बढ़ रहा है जलस्तर
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के विभिन्न नदियों के पानी घट-बढ़ रहा है। जबकि ढेंग, डूबाघाट, सोनबरसा व चंदौली में बागमती नदी के जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं कटौझा में बागमती नदी, सुंदरपुर व पुपरी में अधवारा नदी का पानी घट रहा है।

 

सीतामढ़ी जिले से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटौझा में बागमती नदी खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर नीचे आकर पानी घट रहा है। चंदौली में बागमती नदी खतरे के निशान से 41 सेमी नीचे आकर पानी बढ़ रहा है। ढ़ेग में बागमती नदी खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर आकर पानी बढ़ रहा है। डूबाघाट बागमती नदी खतरे के निशान से 53 सेमी ऊपर आकर पानी बढ़ रहा है। सोनबरसा में बागमती नदी खतरे के निशान से 80 सेमी ऊपर आकर पानी बढ़ रहा है।

सोनबरसा में झीम नदी खतरे के निशान से 509 सेमी नीचे आकर पानी स्थिर है। पुपरी में अधवारा नदी खतरे के निशान से 55 सेमी नीचे आकर पानी घट रहा है। सुंदरपुर में अधवारा नदी खतरे के के निशान से 50 सेमी ऊपर आकर पानी घट रहा है। गोआवाड़ी में लालबेकिया नदी खतरे के निशान से 112 सेमी ऊपर आकर पानी बढ़ रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading