मुजफ्फरपुर। अखाड़ाघाट शेखपुर आदर्श नगर मुहल्ला के लोग जलजमाव की समस्या से परेशान है। लगभग 300 परिवार मुहल्ला में निवास करते है। जलजमाव की समस्या से त्रस्त है। विवश होकर लोगों ने अपने खर्च पर पानी निकलने का उपाय किये। पिछले 14 अगस्त से ही दो पम्प सेट के सहारे पानी का निकासी किया जारहा है। जिसके लिए लगभग एक लाख रुपये खर्च कर रहे है। जनप्रतिनिधि ,मुखिया एवं प्रशासन की ओर से जल निकासी के लिए मदद करने नहीं आया।
इसके कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मुहल्ला में एक से दो फीट पानी लगे रहने के कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मुहल्ला में जिधर देखे सिर्फ पानी ही पानी नजर आता है। यहां के लोग पिछले चार माह से जलजमाव की समस्या से जुझ रहे है। बावजूद इसके कोई सुधि लेने नहीं आया। लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है।

सड़क पर जलजमाव रहने के कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वहीं अधिक जलजमाव के कारण लोगों ने बाइक निकला तक बंद कर दिया था। विवश होकर लोग जल निकासी के लिए अपने से उपाय किये है।

दो पम्पी सेट लगाकर पानी को नदी की ओर बहा रहे है। सारा का खर्च लोग अपने से कर रहे है। आदर्श नगर मुहल्लेके अमित कुमार, साकेत रंजन, मनोज सिंह, अशोक झा ने बताया कि जलजमाव के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया था। वैसी स्थिति में हरेक घर से 500 से 2000 हजार लेकर इक्ठ्ठा किया।
इसके बाद 14 अगस्त से ही दो पम्पी सेट के सहारे पानी निकलने का काम शुरू किया। वहीं साधुगाछी में तीन दिनों पम्पीसेट लगाकर पानी निकलाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए पप्पूजी पैसा खर्च कर रहे है।
साधुगाछी में चारों पानी ही पानी लगा है। जिसके कारण पैदल भी चलना मुश्किल बना हुआ है। धुप पर ही पानी निकासी का उपाय बना हुआ है। गायत्रीनगर मुहल्ला की सड़कों पर अभी भी एक फीट से अधिक पानी लगा है। जिसके कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं गणेशपुर मुहल्ला में चारों पानी ही पानी नजर आ रहा है। मुहल्ला में एक से दो फीट के करीब जलजमाव है।