
MUZAFFARPUR/MOTIPUR : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड को खुले में शौचमुक्त करने के उद्देश्य को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 5 से 8 दिसंबर तक शिविर लगया जाएगा। जहां मोतीपुर प्रखंड में खुले में शौचमुक्त करने के उद्देश्य को लेकर शौचालय का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

इसके लिए सरकार 12000 हजार रूपये लाभार्थी के खाते में प्रोत्साहन राशि के रूप में शौचालय निर्माण के उपरांत देती है। लाभार्थियों की सुविधा को देखते हुए मोतीपुर प्रखंड के आठ पंचायतों में आवेदन जमा करने हेतु शिविर लगाए जाएंगे। इस शिविर में वैसे लाभार्थी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। जिन्होंने शौचालय का निर्माण करा लिया है पर अभी तक उन्हें प्रोत्साहन राशि प्राप्त नहीं हुआ है।

इसके लिए उन्हें शौचालय सहित स्पष्ट फ़ोटो व आधार कार्ड एवं बैंक अकाउंट की छायाप्रति के साथ उन्हें आवेदन जमा करना होगा। वहीं मोतीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल राज ने बताया कि प्रखंड के 8 पंचायतों में शिविर लगाया जा रहा है। जहां लाभुकों की छायाप्रति नियमानुसार लिया जाएगा और संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक परामर्श के साथ-साथ समाधान किया जाएगा।
आठ पंचायतों का लिस्ट इस प्रकार है।
05-12-18 बुधवार——–बांसघाट
05-12-18 बुधवार——–महमदपुर महमद
06-12-18 गुरुवार——- परसौनीनाथ
06-12-18 गुरुवार——- कोरिगवां
07-12-18 शुक्रवार——- हरनाही
07-12-18 शुक्रवार——- कमालपुर बिथरौल
08-12-18 शनिवार——- इब्राहिमपुर
08-12-18 शनिवार——- पगहिया-