समस्तीपुर : आपरा’धिक गिरोह के आठ सदस्य हथि’यार के साथ गिर’फ्तार

समस्तीपुर पुलिस ने जिले में हुए दिनदहाड़े लूट, डबल म’र्डर और गैस एजेंसी मैनेजर को गोली मार’कर लूट मामले में आठ अपरा’धियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से पिस्तौल, दो देसी कट्टे और लूट के एक लाख ग्यारह हजार रुपये बरामद किये गये हैं। बता दें कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एनएच 28 के किनारे सुधा के डिस्ट्रीब्यूटर सुनील राय व उसके ड्राइवर मोहम्मद पप्पू की ह’त्या कर अपरा’धियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

दूसरी घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शम्भूपट्टी में बाइक सवार अपराधियों ने गैस एजेंसी के मैनेजर से लूट के दौरान गोली मार’कर जख्मी कर दिया था। समस्तीपुर के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलास्तरीय एसआइटी का गठन कर लगातार छापेमारी करते हुए अंतरजिला गिरोह के अपरा’धियों की गिर’फ्तारी कर लूट, हत्याकांड जैसे मामलों का खुलासा कर दिया है।

सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि जिले में टॉप 10 वांछित अपरा’धियों में कु’ख्यात मनीष सिंह शामिल था। वर्ष 2020 में सीएसपी संचालक के लू’ट के दौरान ह’त्या मामले में भी फ़रार चल रहा था। 2021 में ही इसके चार ह’त्या के मामलों में संलिप्त होने की भी बात कही।

डीएसपी ने बताया कि आरोपित ने ह’त्या की सभी घटनाओं को लू’ट के दौरान ही अंजाम दिया है। सभी अपरा’धियों की गिर’फ्तारी लू’ट की साजिश रचने के दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नीरपुर से की गयी। पूछताछ के दौरान बताया कि जिले में 20कांडों में इसकी संलिप्तता का पता चला है। ये अपराधी मुजफ्फरपुर में दो लूट कांड, वैशाली जिला में 5 लूट कांड, समस्तीपुर में 12 लूट कांड, नालन्दा और बेगूसराय में 1 कांड में शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading