मुजफ्फरपुर : पीजी के रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन

बिहार छात्र संघ के सदस्यों ने मंगलवार को बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी सत्र 2018-20 के रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। बिहार छात्र संघ के जिला अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि पीजी सत्र 2018-20 के रिजल्ट में लगभग 70 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया। उन्होंने रिजल्ट में सुधार कर उसका दोबारा प्रकाशन की मांग की।

उन्होंने कहा कि अगर रिजल्ट में सुधार नहीं किया जा सकता दो परीक्षा नियंत्रण इस्तीफा दें। उन्होंने विश्वविद्यालय पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब बिहार के छात्र और नौजवान जाग चुके हैं। हमलोग अब विश्वविद्यालय की मनमानी नहीं सहेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पांच दिनों के अंदर हमारी बात नहीं मानी गयी तो विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार आंदोलन करेंगे।

इस मौके पर छात्र संघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष आदित्य सिंह करण, जिला उपाध्यक्ष निहाल सिंह, जिला कार्य समिति अध्यक्ष आदित्य झा, आईटी सेल के अध्यक्ष मयंक राज, सचिव आदित्य सिंह, महानगर कार्य समिति सदस्य छोटे लाल, अभिषेक झा और अन्य छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading