बेगूसराय में शिक्षिका ने किराये के कमरे में फांसी लगाकर दी जान

बेगूसराय में मिडिल स्कूल की अविवाहित शिक्षिका ने अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्मह’त्या कर ली। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मोहल्ले की है। बताया जाता है कि हर्रख मिडिल स्कूल में 2014 से कार्यरत शिक्षिका मोहल्ले में किराए के मकान में अकेले रहती थी। वह बरौनी प्रखंड के एक गांव की रहने वाली थी। उसके माता पिता और अन्य परिजन रांची में रहते हैं।

2014 में शिक्षिका पद पर चयन होने के बाद से वह बेगूसराय में रह रही थी। मंगलवार की सुबह परिजनों के लगातार फोन कॉल नहीं उठाने पर परिजनों ने अपने रिश्तेदार को उसके किराए के मकान में भेजा तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के सामने जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर उसका श’व पंखे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस ह’त्या या आत्मह’त्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि कमरे के अंदर से बालकोनी और शौचालय का दरवाजा खुला हुआ था। इसके माध्यम से बाहर से आया जा सकता है। पुलिस शुरुआती जांच में आत्मह’त्या मानकर जांच कर रही है। अब सवाल है कि आखिर शिक्षिका ने आत्मह’त्या ही की तो इसकी वजह क्या थी। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि शिक्षिका की ह’त्या की गई है या उसने आत्मह’त्या की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.