मुजफ्फरपुर: लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान

मुजफ्फरपुर। शहरी क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान हैं। वहीं गर्मी और उमस के कारण बिजली पर अधिक लोड होने के कारण बार-बार फॉल्ट की समस्या विभाग के सामने चुनौती है।

बताया जा रहा है कि सरैयागंज टावर और उसके आसपास क्षेत्रों में भर दिन ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। इसके कारण लोगों को कामकाज निपटाने में असुविधा होती है।

मगर विभाग की तरफ से त्वरित कार्रवाई नहीं की जाती है। नतीजा फॉल्ट को खोजकर ठीक करने में विलंब होने पर उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ा दी है। वहीं बार-बार बिजली की आंख-मिचौनी ने बिजली के उपकरण भी खराब हो रहे है।

बताया जाता है कि विभाग के सामने सबसे बड़ी समस्या फॉल्ट खोजना भी है। यहीं नहीं उपभोक्ताओं द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती। वहीं फॉल्ट खोजने में विलंब होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading