मुजफ्फरपुर। नारायणपुर, कांटी और कपरपुरा में रेल गुमटी और एनएच के ऊपर रेल ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अभियंताओं के बीच हुई बैठक के बाद इसका प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है।
पुल निर्माण निगम और रेलवे के बीच हुए करार के अनुसार आरओबी का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ही कराएगा। रेलवे की ओर से तकनीकी सहयोग किया जाएगा। गोबरसही व रामदयालु नगर आरओबी का प्रस्ताव पूर्व में ही भेजा गया था। बताया जाता है कि एनएच से सटे रेलवे गुमटी पर रेल क्रॉसिंग से जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आरओबी बनाने का निर्णय लिया गया है।


