¸मुजफ्फरपुर: पांव पसार रहा डेंगू, छह सैंपलों की जांच में एक में मिला डेंगू

मुजफ्फरपुर। एक बार फिर जिले में डेंगू अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इसके अंतर्गत एसकेएमसीएच में छह नए सैंपलों की जांच में एक में डेंगू की पुष्टि की गई। बताया जाता है कि जिले में डेंगू का यह आठवां मरीज है। इससे पहले सात डेंगू के मरीज मिले थे। ऐसे में डेंगू दबे पांव दस्तक दे रही है। फिलहाल, मलेरिया विभाग छह मरीजों में ही डेंगू की पुष्टि करता है।

विभाग की ओर से अभी एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज की रिपोर्ट नहीं आने से उसे शामिल नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के रहने वाले अवधेश प्रसाद में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक महिला की दोबारा जांच की गई तो वह दोबारा डेंगू से संक्रमित मिली। अस्पताल कर्मचारी की महिला रिश्तेदार है।

 

 

 

एसकेएमसीएच के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि अवधेश कुमार अस्पताल के ओपीडी से आया था। डेंगू का नया मरीज जिले का ही रहने वाला है। हालांकि, इसके खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading