मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र की एक युवती को ब्रॉडबैंड लगाने के बहाने तंग करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक अलग-अलग नंबरों से लगाकर कॉल कर युवती को मैसेज भी भेजा रहा है।

साथ ही युवती के मोबाइल नंबर को भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। इसके बाद युवती को लगातार वीडिया कॉल आ रहे है। इस संबंध में युवत ने सदर थाने में दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। युवती मानसिक रूप से परेशान है।

आवेदन में युवती ने बताया है कि तीन सितंबर को उसके पिता कंपनीबाग स्थित बीएसएनएल कार्यालय में ब्रॉडबैंड का कनेक्शन लेने गए थे। इसी क्रम में निजी टेक्नीशियन का नंबर दिया गया। कहा गया कि इनसे संपर्क करिए। वे बात करके घर पर चले आए।

इसके बाद शाम में विशाल नामक एक युवक फोन किया घर पर आकर तस्वीर और ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चला गया। साथ ही ऑनलाइन रुपये भी ट्रांसफर कर दिया गया फिर व्हाट्सएप नंबर पर घर का पता और नाम भेजने के लिए कहा गया, लेकिन कनेक्शन नहीं लगा। इसके बजाय सोशल साइट पर तस्वीर और मोबाइल नंबर को वायरल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

