मुजफ्फरपुर: शहर में ठप स्मार्ट सिटी की योजनाओं को शुरू करने का आदेश

मुजफ्फरपुर। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने यास तूफान और मानसून से शहर में ठप स्मार्ट सिटी की योजनाओं को शुरू करने के लिए एजेंसी को आदेश दिया है। इसके अंतर्गत एक सप्ताह में बंद पड़े सभी कार्यों को शुरू करने पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि यास तूफान के कारण यह स्थिति 15 मई से ही कार्य प्रभावित है। ऐसे में एजेंसी को जलजमाव की स्थिति नियंत्रण में आते ही सभी कार्य को दोबारा शुरू करने के लिए कहा।

जो काम पानी के कारण प्रभावित हुए है उनमें ब्रह्मपुरा से स्टेशन रोड होते हुए सड़क निर्माण, आईसीसीसीसी बिल्डिंग, मार्केट कॉम्पलेक्स सहित कई योजनाएं शामिल है। साथ नगर आयुक्त ने एजेंसी को सभी कार्य का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया कि बताए कि निर्माण कब से शुरू कर रहे है।

वहीं मानसून में लगातार बारिश और जलजमाव के कारण शहर के मुख्य सड़कों का हाल खस्ता है इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। जगह-जगह जलजमाव के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे में लोग गिरकर चोटिल हो रहे है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading