प्रकाश सिन्हा
अब आप कहेंगे कि अघोरिया बाजार में जनता से घोर अन्याय क्या हो गया. तो भइया सुन लीजिए. कोई अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने जा रहा हो. कोई शादी की सालगिरह. कोई अपने घर में मां के लिए दवाई, लेकिन वो अघोरिया बाजार से होकर गुजरेगा, तो उसे जाम के झाम में फंसला पड़ेगा. आजकल अघोरिया बाजार का यही हाल है. ट्रैफिक पुलिस नदारद है. जो है वो ऑटो वालों से वसूली में व्यस्त है. अब क्या कीजिएगा. अघोरिया बाजार चौक लगातार जाम का शिकार हो रहा है.

ले लोट्टा. यहां जाम ही नहीं, पैदल चलना भी आपके लिए पाप है. क्योंकि पैदल चलने की जगह नहीं मिलेगी. ये हाल है सांस्कृतिक राजधानी मुजफ्फरपुर के एक चौक की. बाकी का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं. क्या कहिएगा. कहां रोइएगा. कोई सुनवाई नहीं है. आप सोच सकते हैं कि दिन के चार बजे लगा हुआ जाम इतना भयानक हो गया कि जाम में फंसे लोग रात के आठ बजे के बाद अपने घर पहुंच सके. तो कुल मिलाकर चौचक चर्चा यही है कि मुजफ्फरपुर सुधरने वाला नहीं है.
