सीतामढ़ी / सर्वजन दवा कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित: डीडीसी              

सर्वजन दवा कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित: डीडीसी                                 

–  जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 20 सितंबर से 23 सितंबर एवम 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम

  • कार्यक्रम की सफलता को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई आयोजित

सीतामढ़ी। 10 अगस्त
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर  तहत जिले में सर्वजन दवा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालन के लिये डीडीसी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। डीडीसी ने कहा कि  फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम दिनांक 20 सितंबर 2021 से 23 सितंबर तक एवं 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021 तक चलेगा। इस कार्यक्रम के दौरान घर घर जाकर सभी को (2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों गर्भवती महिलाओं वह गंभीर रूप से पीड़ित लोगों को छोड़कर) डीईसी व अल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हमलोग फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए प्रभावी कार्य योजना बनाई गई है। फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए सभी विभागों का सहयोग एवं कन्वर्सेशन अत्यंत आवश्यक है ताकि फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान के पहले  शिक्षक डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करने हेतु समुदाय को प्रोत्साहित करेगे ताकि कोई भी इस दवा के सेवन से वंचित ना रहे। 

अभियान के पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करने हेतु समुदाय को प्रोत्साहित करेगा एवं जीविका की स्वयं सहायता समूह के सदस्य इस अभियान के दौरान समूह की बैठक में फाइलेरिया बीमारी के बारे में चर्चा करेंगे एवं क्षेत्र के सभी घरों में लोगों को फाइलेरिया की दवा ख़िलाने को लेकर जागरूक करेगी। सवर्जन दवा सेवन के दौरान विकास मित्र समुदाय को डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करने हेतु प्रोत्साहित करेंगे। इस अभियान के दौरान विकास मित्र ग्रामगोष्ठी कर फाइलेरिया जैसी घातक बीमारी पर चर्चा करेंगे एवं समुदाय को जागृत करेंगे। इन सभी गतिविधियों के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रुप से करेंगे। 


डीएमओ डॉ आरके यादव ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग  हैं । व्यक्ति किसी भी उम्र में फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता है ।फाइलेरिया के लक्षण हाथ और पैर की सूजन हाथीपांव हाइड्रोसील अंडकोष का सूजन है।  फाइलेरिया के रोकथाम नियंत्रण के लिए डीईसी एवम   अल्बेंडाजोल की गोली साल में एक बार सरकार द्वारा मुफ्त में खिलाया जाता है। उन्होंने कहा कि 2 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों के अलावा यह दवा सभी को खिलाई जाएगी। यह दवा खाली पेट नहीं खाना है। दवा स्वास्थ्य कर्मी के सामने ही खाना जरूरी है।उन्होंने बताया कि कभी कभी किसी व्यक्ति को मरते हुए परजीवी के प्रतिक्रिया स्वरूप कभी-कभी सर दर्द ,शरीर में दर्द बुखार उल्टी ,प बदन पर चकत्ते जैसी मामूली प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। इससे घबराना नहीं चाहिए और यह लक्षण स्वतः ही ठीक हो जाते हैं। उक्त बैठक में सिविल सर्जन सीतामढ़ी, एसीएमओ डॉ जनार्दन प्रसाद यादव , केयर डिटीएल मानस कुमार , डीएमओ डॉक्टर आरके यादव, डीपीआरओ परिमल कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, डीपीएम जीविका, शिक्षा, कल्याण, समेकित बाल विकास, पंचायती राज के जिला स्तरीय पदाधिकारी व सभी प्रायमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी ने भाग लिया।

बदलकर अपना व्यवहार, करो कोरोना पर वार                                                       
अनलॉक की स्थिति में भी  सजग रहे,सतर्क रहें,मास्क पहनकर ही बाहर निकले,सदैव सामाजिक दूरी का पालन करे,किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने  पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जरूर सम्पर्क करें। हमेशा कोरोना गाइडलाइन का जरूर पालन करे। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading