मुजफ्फरपुर : वायरल बुखार-ब्रोंकाइटिस्ट के 36 बच्चे भर्ती / SKMCH और केजरीवाल से 77 बच्चे हुए डिस्चार्ज

उत्तर बिहार में अब धीरे-धीरे वायरल बु’खार और वायरल ब्रोंकाइटिस्ट के मरीज़ों की संख्या में कमी आने लगी है। पिछले 24 घन्टे में SKMCH में सिर्फ 12 मरीज भर्ती हुए हैं। वहीं 37 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। पीकू वार्ड में फिलहाल 88 का इलाज़ चल रहा है। वहीं केजरीवाल अस्पताल में पिछले 24 घण्टो में 24 मरीज भर्ती तो 40 डिस्चार्ज होकर घर गए हैं। सदर अस्पताल में आज एक भी केस नहीं आया है। MCH में पूर्व से भर्ती पांच बच्चों का इलाज़ चल रहा है। SKMCH अधीक्षक डॉ. बीएस झा ने इसकी जानकारी दी। बताया कि धीरे-धीरे मरीज कमने लगे हैं। स्वास्थ विभाग की टीम ग्रामीण इलाकों में सजग है। फॉगिंग औए स्प्रे का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। परिजन भी जागरूक हो रहे हैं। बता दें कि SKMCH और केजरीवाल में कुल 36 नए मरीज भर्ती हुए हैं। वहीं 77 डिस्चार्ज होकर घर गए हैं। 150 मरोजों का इलाज़ चल रहा है। कोई कैजुअलिटी अबतक नहीं है।

स्वास्थ्यकर्मी में डेंगू की पुष्टि :

जिले में डेंगू मरीज़ों की संख्या में बढ़ने लगी है। अहियापुर इलाके के एक स्वास्थ्यकर्मी में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है। बता दें कि अहियापुर में दो दिन तीन पूर्व तीन मरीज मिले थे। इसका मुख्य कारण जलजमाव बताया जा रहा है। अहियापुर का अधिकांश इलाके में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। पानी गन्दा हो चुका है। मच्छरों के प्रकोप बढ़ गया है। दवा का छिड़काव इस इलाके में नहीं हो रहा है। इसी कारण से डेंगू पांव पसार रहा है।

घर-घर जाकर सर्वे कर रही आशा :

वायरल बुखार और ब्रोंकाइटिस्ट का पता लगाने के आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। विशेष रूप से साहेबगंज, मोतीपुर, कटरा में अधिक सावधानी बरती जा रही है। क्योंकि सबसे अधिक केस इन्हीं इलाकों से सामने आएं हैं। साहेबगंज से तो सबसे अधिक 317 मामले सामने आए हैं। इन प्रखंडो में घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ता ये पता कर रही है कि कहीं और बच्चों में तो इस बीमारी के लक्षण नहीं हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading