मुजफ्फरपुर : बैंक मैनेजर नशा कर बेटी का करता था यौन शोषण

मोतिहारी में पोस्टेड उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का मैनेजर तीन साल से अपनी 13 साल की बेटी का यौन शोषण कर रहा था। वह नशा करके घर जाता और उसके साथ गलत हरकत करता था। इसकी शिकायत बच्ची की मां ने पुलिस से की है जिसके बाद आरोपी पिता को पुलिस ने सोमवार शाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि बेला थाना क्षेत्र के रहनेवाला मैनेजर 2018 से ही अपनी बच्ची का यौन शोषण कर रहा था। बच्ची और पत्नी जब भी इसका विरोध करती तो आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देता था।

चुपके से कर ली थी शादी
छह महीने पहले आरोपी मैनेजर ने चुपके से मोतिहारी में दूसरी शादी कर ली थी। पुलिस को पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि जब आरोपित बैंक मैनेजर की कुढ़नी में पोस्टिंग हुई थी, तब उसके ऊपर एक महिला बैंककर्मी ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था, हालांकि बाद में इस मामले को रफा-दफा कर दिया गया। नगर DSP राम नरेश पासवान ने बताया कि सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ गलत करने की बात स्वीकार कर ली है। उस पर पूर्व में लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है।

डर से चुप रहती थी पत्नी
बताया जाता है कि बेटी के यौन शोषण का आरोपी बैंक कर्मी एसोसिएशन में नेता भी था। आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि इस घिनौनी करतूत का विरोध करने पर वह मारपीट करता था। बेटी और मुझे जान से मारने की धमकी देता था। मुझे डर रहता था कि अगर कहीं शिकायत की तो मेरी बेटी की जिंदगी खतरे में न पड़ जाए, इसलिए चुप रहती थी।

आज पीड़िता का कोर्ट में होगा 164 का बयान
पुलिस मंगलवार को पीड़ित बच्ची का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराएगी। फिलहाल बच्ची का मेडिकल जांच कराने के बाद उसे पुलिस की अभिरक्षा में मां के साथ महिला थाने पर ही रखा गया है। महिला थानेदार नीरू कुमारी ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.