SHEOHAR : स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर नवाब सिंह की 76वीं पुण्यतिथि मनाई गई

SHEOHAR : उतर बिहार के बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम से विख्यात महान स्वतंत्रता सेनानी एवं स्थानीय ठाकुर नवाब हाई स्कूल विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय ठाकुर नवाब सिंह की 76 वीं पुण्यतिथि विद्यालय प्रांगण में मनाया गया। जिला पदाधिकारी अरशद अजीज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद आफाक अहमद ,बिहार शिक्षा परियोजना के डीपीए महेश प्रसाद सिंह, ठाकुर नवाब सिंह के प्रपौत्र सह पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, एवं कुमार पद्माकर सहित गणमान्यजन उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।

गौरतलब हो कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की दृष्टि में बाबू नवाब सिंह उस समय मुजफ्फरपुर जिले के ठाकुर नवाब सिंह एक पुराने विचार में वयोवृद्ध सज्जन थे।बाबू नवाब सिंह सीतामढ़ी में चले राष्ट्रीय आंदोलन के सूत्रधार थे, गोरा रंग, छोटा कद, भरा पूरा शरीर, शरीर पर धोती और गुजराती जामा, माथे पर राजस्थानी पगडी और मुख पर सदा प्रसन्नता का भाव यही था ब्रह्मा स्वरूप उस किसान से लगने वाले आदमी का जो सचमुच एक तूफान था नाम था बाबू नवाब सिंह इन्हें लोग प्यार से गोरा बाबू कह कर पुकारते थे।

उनके क्षेत्र में पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रूप नारायण मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ , इस अवसर पर डीएम अरशद अजीज ने महान स्वतंत्रता सेनानी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें महान क्रांतिकारी नेता बताया तथा उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का लोगों से अपील भी किया है। डीएम अरशद अजीज ने अपने संदेश में कहा है कि ऐसे महान विभूति के धरती पर आकर मैं अपना सौभाग्य समझता हूं वे शिक्षा से दूर थे फिर भी शिक्षा के लिए लोगों के लिए उन्होंने नवाब हाई स्कूल की स्थापना की उनके द्वारा विद्यालय स्थापना से जिले के गरीब एवं सभी समाज के लोगों को उच्च शिक्षा मिल रही है ऐसे विभूति को शत शत नमन्। जबकि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने भी महान स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर स्वर्गीय नवाब सिंह के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा है कि मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मैं ऐसे स्वतंत्रता सेना नीचे धरती पर हूं सचमुच आज हम जो आजादी की सांस ले रहे हैं ऐसे महान विभूतियों की ही देन है।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से शुरू हुआ तथा सेवा निवृत्त शिक्षक नागेंद्र साह एवं लाइब्रेरी इंचार्ज डॉक्टर ज्योति कुमार को डीएम और एसपी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया. उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके प्रपौत्र ठाकुर रत्नाकर राणा पूर्व विधायक शिवहर एवं उनके प्रपौत्र कांग्रेस नेता कुमार पद्माकर सहीत उनके शुभचिंतक पूर्व जिला पार्षद अजब लाल चौधरी, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता सरसौला, विद्यालय प्रधानाध्यापक रईस अहमद, विद्यालय शिक्षक राजीव नयन सिंह, डॉक्टर ज्योति कुमार सहित सैकड़ों शुभचिंतक एवं समाजसेवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading