समस्तीपुर: पीएम के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत रविवार को हरपुर एलॉथ स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस दौरान भारतीय सांस्कृतिक नित्य कला का सुंदर प्रस्तुति किया गया। कलाकारों ने अपने कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने तालियों से कलाकारों को उत्साहित किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने रंगोली प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर गरीब, किसान सहित सभी प्रकार के क्षेत्रों में उनके नेतृत्व में भारत वैभवशाली राष्ट्र बनाने के लिए कार्य चल रहा है।
वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए चल रहा वैक्सीनेशन कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक दिन में ढाई करोड़ से अधिक लोगों ने वैक्सीन लिए है। यह दुनिया भर में कृतिमान है। यह प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता का उदाहरण है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने की। मौके पर रोसड़ा के विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, भाजपा नेता शील राय, घनश्याम राय , भाग नारायण राय, राम सुमिरन सिंह, प्रभात कुमार ठाकुर, अरविंद कुशवाहा, सुनील राय, रामयाद शान्डिल, मुकेश कुमार सिंह, कौशल पाण्डेय, अमित सिंह, वीरेंद्र यादव, प्रदीप शाह शिवे, नंदकिशोर अग्रवाल, गीतांजलि, जयराम दास, रमाकांत राय, जगदेव राम, संतोष राय, राजू पटेल, विजय चौधरी, मनीष पाठक, शंकर राय, कृष्ण बालक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
