मुजफ्फरपुर। राजकीय रेल थाना मुजफ्फरपुर ने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक पूर्वी ओवरब्रिज के उतरने वाली सीढ़ी के पास एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गश्ती के दौरान युवक पर शक हुआ। तत्काल युवक का बैग चेक किया तो उसमें शराब मिला।

36 वर्षीय गौरी शंकर कुमार ग्राम मालपुर अगरैल, पोस्ट चंदन पट्टी थाना सकरा का रहने वाला है। उसके पास में एक बैग था।
जिसमें दो बोतल विदेशी शराब रखे हुये था। पुलिस ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा और थाने पर ले गया।
रेल थाना मुजफ्फरपुर ने बिहार मद्य निषेद्य और उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर प्राथमिकी अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है ।
