मुजफ्फरपुर। राजकीय रेल थाना मुजफ्फरपुर ने नशा खिलाकर लूट करने के आरोप में शनिवार को एक अपराधी को गिरफ्तार किया। वहीं मौके का फायदा उठाकर तीन अपराधी फरार हो गए।
माड़ीपुर पुल आउटर रेलवे बिजली पोल संख्या- 01 और 04 के पास ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को देखकर चार व्यक्ति भागने लगा। तत्काल पुलिस ने खदेड़ कर 22 वर्षीय मोहम्मद शमीम उर्फ बेतिया को पकड़ लिया।

वे काजी महम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर माया स्थान का रहने वाला है। वहीं मौका पाकर तीन अपराधी भागने में सफल रहे। पकड़ाये अपराधी से पूछताछ करने पर बताया कि ट्रेन में नशा खिलाकर चोरी करने की योजना बना रहा था।
मोहम्मद शमीम उर्फ बेतिया के पास से नशा का 20 टेबलेट तथा चुराया हुआ एक बैग मिला है। बैग में कुछ नए और पुराने कपड़े रखे थे। जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने शमीम से भागे गये अपराधी के बारे में तहकीकात की। इस संबंध में रेल थाना मुजफ्फरपुर कांड दर्ज कर मोहम्मद शमीम उर्फ बेतिया को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

