मुजफ्फरपुर : परिवहन विभाग की ओर से बसों का किराया बढ़ाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत 1.50 रुपये से लेकर 2.50 रुपये तक प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया तय होगा।
जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है इससे प्रभावित होने वाले व्यक्ति विभाग के वेबसाइड पर अगले एक माह के भीतर आपत्ति व सुझाव दे सकते है।
लगातार डीजल की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन की मांग पर परिवहन विभाग की ओर से बसों का किराया बढ़ाने को लेकर अधिसूचना जारी की गई है।
नये निर्धारित दर से किराया तय करने पर मुजफ्फरपुर से पटना का साधारण बस से एक यात्री का किराया 150 रुपये और एसी का 170 रुपये के करीब किराया होगा।
अधिसूचना जारी होने के बाद फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा और प्रवक्ता कामेश्वर महतो ने सरकार के प्रति आभार जताया है। जारी अधिसूचना के तहत फेडरेशन बस मालिकों के साथ बैठक कर किराया तय करेगा। सौजन्य : प्रभात खबर
