मुजफ्फरपुर। नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन पर सेंटिंग के दौरान रविवार को दो मालगाड़ी टैंकर पटरी से उतर गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गयी। पेट्रोलियम साइड़िंग से टैंकर खाली होकर सेंटिंग के द्वारा यार्ड में लाया जा रहा था। इसी बीच शाम चार बजे 14 नंबर लाइन पर अचानक दो टैंकर का चक्का पटरी से उतर गया।
घटना की सूचना अभियंता विभाग को दी गयी। इसके साथ ही विभिन्न विभाग के अधिकारी को भी घटना की जानकारी दी गयी। अभियंता विभाग से कर्मचारी आने के बाद टैंकर के चक्का उठाने का कार्य किया गया।
इसकी सूचना मिलने के बाद स्टेशन निदेशक मनोज कुमार ने नारायणपुर अनंत स्टेशन जाकर घटना की जानकारी और टैंकर उठाने के लिए विभिन्न विभाग से सम्पर्क किया।
देर रात तक टैंकर को पटरी पर लाने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, सेंटिंग के दौरान टैंकर पटरी से कैसे उतरा इसकी जांच स्टेशन निदेशक कर रहे है।
