मुजफ्फरपुर । कोरोना के इलाज के लिए डॉक्टर प्रशिक्षण लेंगे। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि प्रथम चरण में सदर अस्पताल से एक और बोचहां पीएचसी से एक डॉक्टर प्रशिक्षण के लिए पटना एम्स भेजे जाएंगे।
दोनों चिकित्सकों को पटना प्रशिक्षण में जाने के लिए सीएस ने निर्देश जारी कर दिया है।
इसके बाद प्रत्येक पीएचसी से दो-दो जीएनएम को भी ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण लेकर आने के बाद चिकित्सक जिले में पदस्थापित अन्य डॉक्टरों को ट्रेनिंग देंगे।
जीएनएम भी पीएचसी में पदस्थापित जीएएनएम और एएनएम को ट्रेनिंग देंगी। सिविल सर्जन डॉ.विनय कुमार शर्मा ने कहा कि यदि तीसरी लहर में बच्चे बीमार होते हैं तो उनका इलाज पीएचसी स्तर पर किया जा सकेगा। इसके लिए जिले के हर पीएचसी में तैयारी की जा रही है। सौजन्य : प्रभात खबर
