मुजफ्फरपुर : लाखों की कारोबार वाले गोला मंडी पूरी तरह नरक में हुआ तब्दील

मुजफ्फरपुर। एक बार गोला मंडी में प्रवेश कर गये तो चप्पल एवं जूता में बिना कीचड़ लगे नहीं रह सकते। हल्की बारिश होते ही शहर के प्रमुख मंडी गोला में जगह-जगह कीचड़ से चलना मुश्किल हो गया है।वहीं कई जगहों पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। मंडी पूरी तरह से नरक में तब्दील है। मंडी में कई जगह पर कूड़ा सड़ने के कारण दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है।

जलजमाव और कीचड़ से राहगीरों को निकलना मजबूरी बन गया है। बावजूद इसके समस्या का ठोस समाधान करने वाला कोई नहीं है। लाखों रुपये के कारोबार वाला मंडी पूरी तरह से उपेक्षा का शिकार है।

इसे देखने वाला कोई जनप्रतिनिधि और न ही अधिकारी है। हालत यह है कि कहीं पर भी न तो कूड़ादान है और न ही पानी निकासी के लिए नाला बना हुआ है। सड़क की सफाई भी प्रतिदिन नहीं किया जाता है।

जिसके कारण जगह-जगह कचरा जमा रहता है। वहीं से मंडी में खरीदारी करने के लिए लोग जाते है। बस धूप पर निर्भर है कीचड़ सुखने एवं जलजमाव हटने का साधन। कूड़ादान नहीं होने से दुकानदार अपने दुकान की सफाई करने के बाद कचरा सड़क पर फेंक देते है। वैसी हालत में बारिश होने के बाद जमा कचरा कीचड़ में तब्दील हो जाता है। प्रमुख मंडी गोला में अनाज, दलहन, तेलहन, मसाला, आलू, प्याज, सब्जी, गुड़ आदि के थोक एवं खुदरा मंडी है। जिसके कारण प्रतिदिन हजारों खरीदारी की हुजूम मंडी में आवागमन होता है। खरीदारी के लोग पैदल, दो चक्का, चार चक्का, साइकिल से आते है। मंडी की हालत यह है कि प्रवेश करने पर ही पहले जलजमाव से गुजरना होता है। इसके बाद कीचड़ वाली सड़क शुरू हो जाती है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.