मुजफ्फरपुर। लगातार डेंगू मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। डेंगू के एक और मामला आने के बाद जिले में डेंगू के 11 मरीज मिल चुके है। बताया जाता है कि सीतामढ़ी की रागिनी कुमारी एसकेएमसीएच के ओपीडी में दिखाने आई थी।
ब्लड सैंपल लेकर लेबोरेटरी में एलाइजा जांच के लिए भेजा गया जहां डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे है।

वहीं लोगों को इस मौसम में डेंगू से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। सिविल सर्जन डॉ.विनय कुमार शर्मा ने कहा कि डेंगू के मरीज मिलने के साथ ही सभी पीएससी को अलर्ट कर दिया है कि बुखार के जो भी मरीज आ रहे है उनका डेंगू जांच कराए। सौजन्य : प्रभात खबर


