मुजफ्फरपुर : नई तकनीक से मछली पालन के लिए किसानों का दल रवाना

मुजफ्फरपुर । जिले के मत्स्त्य पालक नई तकनीक से मछली पालन करेंगे। इसके तहत किसानों का दल वैशाली के लिए रवाना हुए।

 

तिरहुत परिक्षेत्र के उप मत्स्य निदेशक उदय प्रकाश और जिला मत्स्य पदाधिकारी डॉ.नूतन ने संयुक्त् रूप से हरी झंडी दिखाकर किसानों के दल को रवाना हुआ।

 

दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत मछली पालक वैशाली में बायोफ्लॉक, तकनीक, समेकित मत्स्य पालन और अलंकारी मछली संवर्द्धन आदि को देखेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के तहत दोनों पदाधिकारियों ने मछली पालकों को विस्तार से जानकारी दी।

 

मछली पालकों के साथ विभाग के सिद्धार्थ कुमार, यशवीर कुमार चौधरी भी रवाना हुए। बताया जाता है कि नई तकनीक से सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के साथ रोजगार बढ़ाने पर विशेष जोर दे रही है। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.