मुजफ्फरपुर : अधिकारियों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने से संबंधित मांगी गई रिपोर्ट नहीं भेजने पर मुख्यालय गंभीर है। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर समेत सूबे के 16 जिलों के डीएम और डीईओ से सरकार ने जवाब मांगा है।
हाईकोर्ट के आदेश पर सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी गई थी कि कितने अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते है। लेकिन रिपोर्ट नहीं भेजे जाने पर मुख्यालय गंभीर है।
बताया जाता है कि राज्य में पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा श्रेणी एक और श्रेणी दो के पदाधिकारियों के बच्चों के राज्य संचालित प्राथमिक और अन्य विद्यालयों में अध्ययनरत होने के संबंध में पूरी रिपोर्ट न्यायालय के सामने प्रस्तुत करने का आदेश जुलाई में दिया था।
अपर मुख्य सचिव ने इन सभी जिलों के डीएम से इस संबंध में जवाब मांगा है। हाईकोर्ट में यह मामला चल रहा है। जल्द शिक्षा निदेशक को रिपोर्ट देने का आदेश है।
मुजफ्फरपुर, नवादा, खगड़िया, लखीसराय, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सीवान, सारण, पश्चिम पंचारण, पूर्वी पंचारण, वैशाली, शिवहर, बक्सर, नालंदा आदि जिलों के पदाधिकारियों से जवाब मांगा गया है। सौजन्य:हिन्दुस्तान
