मुजफ्फरपुर। रेलवे में स्वस्छता पखवाड़ा चल रहा है। इसी के तहत मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए सोमवार को स्टेशन निदेशक ने विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया।
विभिन्न जगहों पर लगे कचरे को हटवाने का काम किया। मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बने महिला एवं पुरूष प्रतीक्षालय का स्टेशन निदेशक मनोज कुमार ने निरीक्षण किया।
यहां के शौचालय से दुर्गंध आ रहा था। इस पर सफाई करने का आदेश दिया। सामने में ही सफाईकमी से सफाई करवाया। प्रथम श्रेणी वातानुकूलित प्रतीक्षालय में सफाई व्यवस्था ठीक पाया।
प्रतीक्षालय में बैठे यात्रियों की टिकट जांच की जो सही पाया। एक लड़की के पास सामान्य टिकट रहने पर महिला प्रतीक्षालय में जाने का आदेश दिया।
इसके बाद स्टेशन प्रांगण के पूर्वी छोर पर एटीएम के पास कचरे लगे थे। इसे अभिलम्ब सफाईकर्मी को हटाने को कहा। पश्चिम छोर शौचालय के पास कचरे लगे थे। जिसे सफाई करने को कहा।

