मुजफ्फरपुर। महिला थाने की पुलिस ने शनिवार की रात नगर पुलिस की मदद से दीवान रोड मोहल्ला से एक कारोबारी समेत पांच लोगों को दहेज मामले में गिरफ्तार किया है। रविवार को पांचों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
महिला थानेदार नीरू कुमार ने बताया कि 15 जून को करजा के बहुआरा निवासी राजू कुमार ने सगाई के बाद दहेज में बाइक व ढ़ाई लाख रुपये मांग की।
दहेज नहीं देने पर शादी से इंकार करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराया था। इसमें रोहन कुमार, दीपक कुमार, रीना देवी, अमर कुमार एवं रितिक कुमार को आरोपित किया था।
इधर, नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने आईओ को अपनी पर्यवेक्षण रिपोर्ट में गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। इसके आलोक में आईओ संवेदना कुमारी ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

