समस्तीपुर: किसान जवान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

समस्तीपुर : सेवा और समर्पण अभियान के तहत छठें दिन भाजपा जिला कार्यालय हरपुर एलॉथ में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से किसान जवान सम्मान कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रभात कुमार ठाकुर ने किया।

मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने मुख्य अतिथि उजियारपुर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रहे प्रो.शील राय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशिधर झा और जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा को अंग वस्त्र व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर शील कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जहां किसानों को छोटे-मोटे जरूरत के लिए प्रत्येक साल छह हजार किसान सम्मान निधि दी जा रही है।

वहीं किसानों के आमदनी को दोगुनी करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिससे, किसान लाभ ले रहे है। वहीं जवानों के लिए शिक्षा व रोजगार के लिए कई कार्यक्रम चल रहे है। किसान और जवान के परिश्रम से भारत वैभवशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है।

मौके पर विशुद्धानंद शर्मा, प्रभु नारायण ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, हरेंद्र चौरसिया, कुंदन कुमार तिवारी, साकेत सिंह, निशिकांत, सुधीर शर्मा, इंद्रमणि सिंह गुड्डू , विजय शंकर ठाकुर, राजन कुमार सिंह, सुधीर शर्मा, राम सुहाग पंडित, बृज किशोर सिंह, विष्णु देव महतो, विजय कुमार चौधरी, घनश्याम ठाकुर, हेमंत मिश्र, उमाशंकर ठाकुर, राकेश कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.