मुजफ्फरपुर। दिल्ली में दो आतंकवादियों के पकड़े जाने के बाद रेलवे की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। इसके बाद रेलवे ट्रैक, पुल-पुलिया स्टेशन और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इसी के तहत बुधवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान तैनात रहे। राजकीय रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने स्क्वायड डॉग के साथ विभिन्न प्लेटफार्म और ट्रेनों के बोगियों में यात्रियों के बैग, झोला, गठरी गहनता के साथ जांच की गई।
एसएसबी से स्क्वायड डॉग के साथ दो जवान स्टेशन पर जांच के लिए आए थे। हालांकि, मंगलवार को भी स्टेशन पर पुलिस अलर्ट रही।
मुजफ्फरपुर जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर दिल्ली जाने वाली 02553 अप वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन आई तो स्क्वायड डॉग के साथ जीआरपी ने ट्रेन की बोगी जांच की।
इसके साथ ही कटिहार जाने वाली 05734 डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस, हटिया जाने वाली 05028 डाउन मौर्य एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में जांच किया गया। इसके साथ ही विभिन्न ट्रेनों में भी गश्ती दल तैनात किये गये है।

हालांकि, कहीं कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इसके साथ ही स्टेशन के प्लेटफॉर्मो पर आने जाने वाले यात्रियों की जांच की गयी है। पुलिस ने स्टेशन और ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी है। संदिग्धों पर भी विशेष नजर रखी जा रही हैं।
