सोनपुर : हिन्दी प्रतियोगिता के विजेताओं को डीआरएम ने किया पुरस्कृत

सोनपुर। सोनपुर रेल मंडल में राजभाषा हिन्दी के अधिकतम प्रयोग के लिये अनुकूल वातावरण तैयार करने और कर्मचारियों को हिन्दी के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 14 सितंबर से मनाए जा रहे राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में मंडल रेल कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार समापन समारोह आयोजन किया गया।

 

जिसमें डीआरएम नीलमणि ने राजभाषा सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। डीआरएम की अध्यक्षता में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग की समीक्षा के लिए गठित मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की इस वर्ष की दूसरी बैठक का भी आयोजन हुआ।

बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक -1 सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी संजीव कुमार रॉय, अपर मंडल रेल प्रबंधक- 2 मुरली मनोहर प्रसाद और वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार सहित मंडल के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया ।


समारोह की शुरु में सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा डीआरएम का स्वागत किया गया। वहीं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम हिन्दी में सराहनीय कार्य के लिए डीआरएम नीलमणि ने प्रशासन विभाग को राजभाषा चल शील्ड प्रदान किया। प्रशासन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर डीआरएम ने संबोधित करते कहा कि इस तिमाही में राजभाषा के प्रयोग और प्रगति से संबंधित आँकड़ें मंडल में हिन्दी के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाते हैं । राजभाषा नीति का सफल कार्यान्वयन हम सभी का संवैधानिक एवं प्रशासनिक दायत्वि है ।

उन्होंने कहा कि सभी शाखाधिकारी अपने – अपने कार्यालयों में अधिक से अधिक कार्य हिन्दी में करने के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रेरित करते रहें ताकि सोनपुर मंडल में हिंदी की प्रगति दिनोंदिन बढ़ती रहे। हिन्दी सप्ताह 2021 के दौरान आयोजित हिन्दी प्रगति प्रदर्शनी में सभी विभागों द्वारा प्रस्तुत किये गए हिन्दी में कार्य को लेकर इंजीनियरिंग विभाग को प्रथम, यांत्रिक विभाग (समाडी) को द्वितीय , परिचालन विभाग को तृतीय तथा प्रशासन एवं लेखा विभाग को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए।


इस अवसर पर उन्होंने हिन्दी टिप्पणी आलेखन प्रतियोगिता में सुरेंद्र कुमार, सहा. लेखा परीक्षा अधिकारी को प्रथम, गौतम कुमार को द्वितीय, कुमार सुमन सौरभ को तृतीय और राजन, सतीश, सुनील कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये।इसी तरह हिन्दी निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों में सुनील कुमार प्रथम, राज कुमार यादव, द्वितीय , सुजीत कुमार तृतीय एवं सुमन सौरभ, विजय कुमार एवं गौरव कुमार को सांत्वना पुरस्कार के रूप में नकद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए हिन्दी सप्ताह को समापन किया गया ।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.