मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच अधीक्षक और सीएस होंगे पुरस्कृत

मुजफ्फरपुर । जिले में सबसे अधिक मरीजों को इलाज करने में एसकेएमसीएच शामिल किया गया है। बेस्ट परफॉर्मेंस के कारण सिविल सर्जन और एसकेएमसीएच के अधीक्षक को पटना में पुरस्कृत किया जाएगा।

वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य में मुजफ्फरपुर ने अच्छा प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाओं को देने के लिए प्रयास जारी है।

सीएस डॉ. विनय कुमार शर्मा का कहना है कि आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान जिले की प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाकर सबसे अधिक कार्ड बनाया गया। इसके साथ वसुधा केंद्र पर लाभुक को कार्ड बनाया गया।

एक माह में एक लाख से अधिक कार्ड जिले के लाभुकों का बनाया गया। जो राज्य में अन्य जिलों से अधिक था। इसके साथ ही एसकेएमसीएच में कार्डधारियों का इलाज भी राज्य में अन्य जिलों से अधिक हुआ है। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.