मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अनुश्रवण के लिए बने बिहार विकास मिशन की ओर से जारी जून माह के आंकड़े से जिलावार रैकिंग का खुलासा हुआ है।
जिसमें खराब प्रदर्शन के कारण जिले की रैंकिंग में गिरावट दर्ज हुई है। ओवरऑल रैंकिंग में मुजफ्फरपुर 31 वें स्थान पर है। यह रैंकिंग अगस्त माह की है।
बताया जाता है कि तिरहुत प्रमंडल में जिला सबसे पीछे है। सात निश्चय योजना के कार्यान्वयन के आधार पर जारी रैंकिंग में तिरहुत प्रमंडल के तहत शिवहर 6, पूर्वी पंचारण 13, वैशाली 15, सीतामढ़ी 17 और पश्चिम पंचारण 26 वें स्थान पर है।
शहरी योजनाओं में खराब प्रदर्शन की वजह से मुजफ्फरपुर का यह हाल हुआ है। शहर में नल-जल और पक्की गली काफी कम अंक मिले है। बाकी योजनाओं की कमोबेश स्थिति ठीक है।
सूबे की बात करें तो सीवान प्रथम और जहानाबाद दूसरे स्थान पर है। नालंदा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इससे एक माह पहले फरवरी में जिले की रैंकिंग 29 थी। जो पिछले वर्ष मई से ही जिले की रैंकिंग लगातार गिरती जा रही है। वर्तमान में सात निश्चय योजना के तहत घर तक पक्की नाली (ग्रामीण क्षेत्र) के क्रियान्वयन में जिले की स्थिति सबसे बेहतर है।इसकी उपलब्धि सौ फीसदी है। वहीं शौचालय निर्माण योजना में भी प्रदर्शन अच्छा है। मगर बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता भत्ता और कुशल युवा कार्यक्रम में प्रदर्शन बेहतर नहीं है। सौजन्य : प्रभात खबर
