मुजफ्फरपुर। सरैया थाना क्षेत्र के मनिकपुर चौक के पास खनन पदाधिकारी से बालू कारोबारी से झड़प के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें पुलिस ने घटनास्थल से दो ट्रक भी जब्त किया था।
खनन पदाधिकारी डॉ.घनश्याम झा ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध रूप से बालू कारोबार करने का आरोप लगाकर गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।
बताया कि 22 सितंबर की शाम 4 बजे मनिकपुर चौके के समीप जांच के क्रम में एक ट्रक को ओवरलोड और एक ट्रक के बिना इपास ेक बालू ढुलाई करते पकड़ा था।
इस दौरान बासूचक निवासी पप्पू राय का पुत्र संतोष राय बहस कर गाड़ी छोड़ने का दबाव बनाने लगा। मौके पर मेरे चालक के साथ धक्का-मुक्की भी की। इसी बीच सूचना पर पहुंची गश्ती टीम को देख दोनों ट्रक चालक के साथ पप्पू राय फरार हो गया।
मामले में थाना प्रभारी रवींद्र कुमार यादव ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सौजन्य : प्रभात खबर
