मुजफ्फरपुर। ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक नर्तकी का मेहनताना मांगने पर जुल्म ढाया गया। यहां तक की ऑर्केस्ट्रा संचालक ने कर्मियों के साथ मिलकर नर्तकी के साथ मारपीट की। मौके मिलने पर वह किसी तरह से जान बचाकर भाग निकली।
बताया जा रहा है कि सरैया व वैशाली लिे की सीमा स्थिति एक गांव में पिछले पांच दिनों से ऑर्केस्ट्रा में काम रही गोरखपुर की नर्तकी काम रही थी, लेकिन मेहनताना मांगने पर उसे प्रताड़ित कर संचालक ने मारपीट की।
किसी तरह से जान बचाकर भाग निकली नर्तकी भगवान चौक पर आकर वह रास्ता भटक गई थी।
इस बीच नर्तकी को परेशान देख ऑटो चालक ने पूछताछ की। इसके बाद उसे ऑटो से सदर थाने पर पहुंचा दिया। पुलिस ने नर्तकी के परिजनों को इसकी सूचना दी। सौजन्य : प्रभात खबर

