मुजफ्फरपुर: सवारी ट्रेन का रैक उपलब्ध नहीं होने से परिचालन हुआ रद्द

मुजफ्फरपुर। रैक उपलब्ध नहीं रहने के कारण दो सवारी ट्रेन का आवागमन नहीं हुआ। जिसके कारण यात्री परेशान रहे। मुजफ्फरपुर-रक्सौल के बीच चलने वाली दो सवारी ट्रेन का परिचालन शुक्रवार को रद्द रहा।

सवारी ट्रेन का रैक नहीं उपलब्ध रहने के कारण परिचालन नहीं हो सका। मुजफ्फरपुर जंक्शन से सुबह 8 बजकर 35 मिनट में खुलकर रक्सौल जाने वाली 05261 अप सवारी ट्रेन का परिचालन रद्द रहा।

इसी ट्रेन का रैक 05262 डाउन बनकर रक्सौल से चलकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रात्रि में 9 बजकर 30 मिनट में आती है। मुजफ्फरपुर जंक्शन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05261 अप सवारी ट्रेन का रैक मरम्मत के लिए झाझा स्टेशन स्थित रेलवे वर्कशॉप भेजा गया है।

वहां से रैक आने के बाद ही ट्रेन का परिचालन होगा। 05261 अप सवारी ट्रेन का रैक आने में दो से तीन दिन लग जाने की उम्मीद की जा रही है। ट्रेन का रैक मरम्मत के लिए दो साल में एक बार वर्कशॉप में भेजा है।

वर्कशॉप में रैक पहुंचने के बाद ही दूसरा रैक दिया जाता है। शुक्रवार को रैक नहीं आने के कारण रेल प्रशासन को ऐसा कदम उठाया गया है। मुजफ्फरपुर जंक्शन से सुबह में रक्सौल जाने के लिए मात्र एक ही सवारी गाड़ी है। इसके बाद शाम में सात बजे रक्सौल के लिए ट्रेन। जबकि सुबह 5 बजकर 15 मिनट में मिथिला एक्सप्रेस है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.