मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर महीनों से बंद पड़े लॉगेज स्कैनर मशीन को शुक्रवार को चालू कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल के जवान अब 24 घंटे यात्रियों के लॉगेज की जांच करेगी।
ट्रेन में यात्रा करने से पहले यात्रियों को लॉगेज के रूप में रखे बैग, अटैची, बेडिंग, कॉर्टन की जांच लॉगेज स्कैनर मशीन से करनी होगी।
इसके बाद ही यात्री ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे। मुजफ्फरपुर जंक्शन लॉगेज जांच करने के लिए लॉगेज स्कैनर मशीन दो जगहों पर लगा दिया गया है।
एक लॉगेज स्कैनर मशीन को जहां सामान्य टिकट घर हॉल मुसाफिरखाना लगाया गया है तो दूसरा मशीन प्लेटफॉर्म नंबर एक के मुख्यद्वार लगाया गया है।
मशीन पर यात्री अपना लॉगेज रखने के बाद स्कैनर होकर दूसरे तरफ निकलता है तो उसे उठाकर यात्री चले जाते है। मशीन के कम्प्यूटर पर बैठे आरपीएफ जवान इसे देखते रहते है। हालांकि, अभी रेलवे सुरक्षा बल को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।

