मुजफ्फरपुर : कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों में लगेगा जीपीएस

मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्रों में कूड़ा-कर्कट उठाने वाली नई और पुरानी गाड़ियों में जीपीएस लगाया जाएगा। इससे गाड़ियों की मूवमेंट एलइडी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

इसके अलावा लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए इन वाहनों में स्लोगन लगाने के साथ गीत भी बजाया जाएगा।

 

इन व्यवस्था को दुरूस्त करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ने बहलखाना का नाम बदल वाहन यार्ड-सह-वर्कशॉप कर दिया है।

साथ ही बहलखाना प्रभारी रामलाल शर्मा की जगह पूरे व्यवस्था की देखरेख के लिए कमान सहायक अभियंता (यांत्रिक) को सौंपी है।

रामलला शर्मा अब बतौर सहायक काम करेंगे। पहले बहलखाना प्रभारी के हस्ताक्षर से ही प्रतिदिन गाड़ियों में खर्च होने वाली ईंधन का कूपन काटा जाता था, लेकिन अब यह अधिकार उनसे छिन गई है। किसी भी गाड़ी में ईंधन भरने के लिए कूपन सहायक अभियंता के हस्ताक्षर से कटेगा। नगर आयुक्त ने बताया कि व्यवस्था को मजबूत व हाईटेक करने के उद्देश्य से यह परिवर्तन किया गया है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.