मुजफ्फरपुर : चावल मिलों का 15 अक्टूबर तक होगा निबंधन

मुजफ्फरपुर। धान की खरीदारी के लिए 15 अक्टूबर तक मिलों का निबंधन होगा। धान की खरीददारी के लिए तैयारी शुरू हो गई है। खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में धान की खरीदारी को लेकर नया आदेश भी जारी किया जा रहा है।

सहकारिता विभाग ने धान की खरीदारी को लेकर पंचायत स्तर पर पैक्सों और प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल को धान की खरीदारी का निर्देश जारी किया है।

 

खरीदे धान की मिलिंग कराकर और तैयार किए चावल राज्य की नोडल एजेंसी बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के सीएमआर संग्रह केंद्र पर जमा किया जाएगा।

इस चावल का प्रयोग भारत सरकार से प्राप्त आवंटन के आलोक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सरकार के अन्य योजनाओं पर किया जाएगा। वहीं विभाग में सभी अधिकारियों को धान की खरीदारी को देखते हुए राज्य खाद्य निगम की ओर से सीएमआर चावल की प्राप्ति ससमय शुरू किए जाने का निर्देश दिया है।

इसके लिए चावल मिलों के निबंधन एवं सत्यापन का कार्य 15 अक्टूबर तक संपन्न करा लिए जाने का आदेश दिया गया है।निबंधित चावल मिलों का चयन करते हुए चयनित सक्षम सहयोग समितियों के साथ उनकी टैगिंग 31 अक्टूबर तक निश्चित रूप से संपन्न किया जाएगा।

गोदामों का चयन और अधिसूचित करने का कार्य एक नवंबर तक निश्चित रूप से पूर्ण करने का आदेश दिया गया है।सीएमआर संग्रह केंद्रों पर सहायक गोदाम प्रबंधक एवं गुणवत्ता नियंत्रक की समुचित व्यवस्था 30 अक्टूबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.