मुजफ्फरपुर: गैंची मछली बिक रही 600 रुपये किलो, खरीदार भाव सुनकर हैरान

ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। जिले के अलग-अलग बाजारों में इन दिनों गैंची मछली छह सौ रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक रही है। इसकी कीमत सुनकर खरीदार हैरान है। नदी, पोखर और तालाब में मिलने वाली मछली की भाव आसमान छू रहा है। सामान्य व्यक्ति को मछली का स्वाद चखना मुश्किल बना हुआ है।

 


शहर के जीरोमाईल, अहियापुर, अखाड़ाघाट, लक्ष्मी चौक, भगवानपुर, आमगोला, सतपुरा, कच्चीसराय, जेल चौक, चंदवारा, अतरदह आदि इलाकों में गैंची मछली की बिक्री हो रही है। छोटे साइज वाले गैंची जहां 400 रुपये प्रतिकिलो की दर से बेची जा रही है। वहीं बड़े साइज वाले की कीमत 600 रुपये प्रतिकिलो है।

कृषि उत्पादन बाजार समिति के मछली मंडी में इनदिनों गैंची मछली की आवक दरभंगा, मोतिहारी एवं सीतामढ़ी आदि जगहों से हो रही है। थोक मंडी में छोटे साइज वाले मछली की कीमत जहां 200 रुपये एवं बड़े साइज वाले का भाव 400 रुपये प्रतिकिलो है।

थोक मंडी से खुदरा व्यापारी मछली की खरीदारी कर विभिन्न बाजार में बिक्री करते है। इसके साथ ही विभिन्न मुहल्ले में भी फेरी कर मछली बेचने का काम करते है।

लोग मोलजोल कर खरीदारी करते है। हालांकि, यह मछली ज्यादातर मिट्टी वाले जगह पर रहना ज्यादा पसंद करती है। मछली बेचने वाले बोचहा प्रखंड के पुनास गांव निवासी बुझान सहनी ने बताया कि अभी पानी घटने से थोड़ा बहुत गैंची मछली मिल रही है।

 

जिसके कारण कीमत में तेजी है। पानी और घटने के बाद अक्टूबर से मछली ज्यादा मिलेगी। इसके बाद भी भाव में गिरावट आयेगी। कीमत ऊंचा रहने से अभी पाव और आधा किलो वाले खरीदार है। इसमें कांटा नहीं रहने से लोग इसका स्वाद लेना अधिक पसंद करते है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.