मुजफ्फरपुर। जिले में 15 स्कूलों के प्रधानाध्यापक द्वारा पुराना खाता बंद नहीं कराने और अलग-अलग योजनाओं की अवशेष राशि वापस नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।
कई बार इसके लिए रिमाइंडर भेजा जा चुका है। संबंधित स्कूलों प्रधानाध्यापकों को 27 सितंबर तक का अंतिम मौका देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
इसके लिए सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश के बाद भी इन स्कूलों ने न तो पुराना खाता बंद कराया है और योजनाओं की अवशेष राशि को ही लौटाया है।
डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार तक प्रधानाध्यापक अकाउंट बंद करते हुए अवशेष राशि वापस नहीं करते हैं, तो उनका वेतन बंद करते हुए एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा।
स्कूलों में पहले कई तरह के अकाउंट संचालित होते थे, जिसे बंद किया जा रहा है। साथ ही सभी खाता की अवशेष राशि विभाग को वापस की जा रही है। अभी तक 15 स्कूलों ने फंड वापस नहीं किया है।
विभाग ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय शिक्ष समिति के नाम से नया खाता भारतीय स्टैट बैंक में जीरो बैलेंस पर खोलने का निर्देश दिया है। हालांकि, अभी पंचायत चुनाव के कारण तमाम पंचायतों में विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव का चुनाव नहीं हुआ है। इस संबंध में मुख्यालय से कहा गया है कि अभी प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक के सिंगल हस्ताक्षर से खाता खुलवा लें। पंचायत चुनाव के बाद खाता में नवनियुक्त सचिव का हस्ताक्षर होगा। सौजन्य: प्रभात खबरइन स्कूलों ने अभी तक नहीं लौटाई हैं राशि
हाईस्कूल सर्फुद्दीनपुर बोचहां और मध्य विद्यालय धरमपुर बोचहां, प्राइमरी स्कूल सुबधिया नथान कुढ़नी, हाईस्कूल छाजन मोहिनी कुढ़नी, हाईस्कूल धनौर कटरा, प्राइमरी स्कूल मुशहर ढाब टोला बेरइ कटरा, मध्य विद्यालय चक्की सोहागपुर पारू, प्राइमरी स्कूल चांदपुर उर्दू पारू, प्राइमरी स्कूल बहरामपुर खखन पारू, यूएमएस रहिमपुर रक्सा उर्दू सकरा, प्राइमरी स्कूल ब्रह्मपुरा बालक उर्दू मुशहरी, हाईस्कूल जूरन छपरा मुशहरी, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाईस्कूल महदेइया मीनापुर, मध्य विद्यालय सोमगढ़ साहेबगंज और उत्क्रमित हाईस्कूल राजखंड औराई।