मुजफ्फरपुर : गांधी जयंती पर एकता, अहिंसा और स्वच्छता का लिया संकल्प

मुजफ्फरपुर : महात्मा गांधी की जयंती पर शनिवार को शहर के सरैयागंज टावर चौक पर वंदे मातरम सेवा मंच के सदस्यों ने हाथ से हाथ मिलाकर एकता,अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प लिया।

वहीं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता वंदेमातरम सेवा मंच के महासचिव निखिल गुप्ता ने किया।इस दौरान मंच के सदस्यों ने गांधी के बताए हुए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।

महासचिव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा से देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाई।आज युवाओं को उनके द्वारा बताए गए मार्गो पर चलने की जरूरत है।मौके पर उपाध्याय संजीव कुमार, प्रधान महासचिव अर्जुन गुप्ता, धन्नजय कुमार रमन, सोनू आदित्य, सूरज, भूमिका, श्रेया, रजनी गौरी, कुमकुम, नमन, साहिल, सुमित, सन्नी आदि अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.