मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16 सितम्बर को डीआरएम नीलमणि ने जो अधिकारी को निर्देश दिया था।
वह कितना पालन किया गया है। इसकी जांच करने सोनपुर रेल मंडल के एडीआरएम सोमवार को आए थे। डीआरएम के दिए गए निर्देश का लगभग दस प्रतिशत ही काम हो सका।

सोनपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक टू संजीव कुमार राय ने सोमवार की दोपहर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को डीआरएम के दिए गए निर्देश को पूरा करने को कहा है।

एडीआरएम वाइ रोड 10 बजे सुबह आए और निरीक्षण के बाद शाम 6 बजे सोनपुर के लिए प्रस्थान कर गए। एडीआरएम ने आठ घंटे तक स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म परिसर एवं रनिंग रुम आदि जगहों का निरीक्षण किया।

उनके आने को लेकर स्टेशन पर बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था रही। यात्री सुविधा से जुड़े विभिन्न जगह को विशेष रूप से निरीक्षण किया। इसके साथ ही निर्माण हो रहे 4 एवं 5 नम्बर प्लेटफार्म का निरीक्षण किया।
इस दौरान अभियंता से निर्माण में हो रहे विलंब के बारे में कारण पूछा और इसमें तेजी लाकर जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
अभियंता ने प्लेटफार्म दिसम्बर तक पूरा कर लेने का लक्ष्य बताया। नये प्लेटफार्म पर 70 फीसदी काम पूरा करने लेने की बात अभियंता ने एडीआरएम को बताया है। नये प्लेटफार्म पर पूरब दिशा से शेड का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। पेयजल के लिए पाइप लगाये गये है। अब टाइल्स लगाने का काम शुरू होगा।
स्टेशन परिसर में पेशाब खाना बनाना था जो अब तक काम शुरू नहीं हुआ। प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच लगाना था। वहीं भी पूरा अब तक नहीं हुआ है। स्वचालित तीन सीढ़ी में दो चालू हो गया, लेकिन एक सीढ़ी एक सप्ताह के अंदर चालू करने की बात एडीआरएम को बताया गया।
उन्होंने स्टेशन निदेशक मनोज कुमार से पूछा कि सवारी ट्रेन का परिचालन का क्या स्थिति है। इस कहा गया कि 80 प्रतिशत सवारी ट्रेन चल रही है। बोर्ड के आदेश आने पर और चालू हो जाएगा। इस दौरान सोमपुर रेल मंडल के सीनियर डीएनथ्री मंटू कुमार, सीनियर डीसीएम चंद्रेश्वर प्रसाद, स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, डीसीआई धनंजय कुमार, यातायात निरीक्षक आरके शर्मा, राज कुमार विभिन्न विभाग के निरीक्षक आदि उपस्थित थे।