PATNA : आईजी ने बनाई 10 पुलिसवालों की एसआईटी, SSP करेंगे नेतृत्व

PATNA : पटना वकील हत्याकांड मामले में  IG नैयर हसनैन ने इस मामले पर SIT टीम का गठन कर दिया है. गौरतलब हो की पटना हाईकोर्ट के वकील सड़क पर उतरकर SIT गठन की मांग कर रहे थे. जिसके बाद IG ने इस मामले पर एसएसपी के में 10 पुलिसवालों की SIT टीम का गठन कर दिया है. यह टीम DIG राजेश कुमार को रिपोर्ट करेगी. वकील SIT गठन की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए. उन्होंने बेली रोड को जाम कर दिया था. वकीलों ने जितेन्द्र कुमार के परिवार के लिए 10 लाख की मुआवजा का मांग कर रहे थे. जिसके बाद IG ने इस मामले पर SIT टीम का गठन कर दिया है. यह टीम पटना एसएसपी मनु महाराज की देख-रेख में काम करेगी. मनु महाराज DIG को रिपोर्ट करेंगे.

जितेन्द्र कुमार की हत्या की विरोध में अधिवक्ताओं ने लंच के बाद चीफ जस्टिस से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान चीफ जस्टिस ने वकीलों को भरोसा दिलाया कि इस मामले को जल्द से जल्द निपटा दिया जायगा. वहीं वकीलों ने इस घटना की जांच के लिए SIT  गठन करने की मांग की थी. वकील जितेन्द्र कुमार हाईकोर्ट में प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे. इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने वकील पर हमला कर दिया. घटना की अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए.

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वकील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल में जितेन्द्र कुमार की मौत हो गई. इस घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे. वहीं पुलिस आशंका जता रही है कि घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला हो सकता है. मामले की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस पड़ताल को पहुंची. पटना के एसएसपी मनु महाराज छुट्टी पर हैं ऐसे में प्रभारी एसएसपी मामले की जांच को पहुंचे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading