
RAXAUL : नेपाल के प्रवेश द्वार वीरगंज स्थित शंकराचार्य गेट पर बने आधुनिक पार्क का उद्घाटन समारोह का हुआ आयोजन। वीरगंज नेपाल के महानगरपालिका द्वारा संचालित समर्पण संस्था द्वारा लाखों रुपए की लागत में निर्माण कराये गए उक्त पार्क के वाटर फाउण्टेन और डीजीटल बोर्ड का उदधाटन मंगलवार को एक समारोह के बीच वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय सरावगी ने किया।उद्धाटन समारोह को संबोधित करते हुए सरावगी ने देश के इस प्रवेश द्वार को हरा भरा बनाने और सौन्दर्यीकरण करण हेतु वीरगंज महानगरपालिका प्रतिबद्ध है।

इसमे स्थानीय ग्रामीणों और विभिन्न संघ संस्था के सहयोग भी अपेक्षित बताया । इस अवसर वीरगंज उद्दोग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सीमा जागरण मंच बिहार के प्रांतीय अध्यक्ष सह रक्सौल के उद्दोगपति महेश अग्रवाल,गोपाल केडिया,ओमप्रकाश सर्राफ सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
