PATNA : नेपाल-यूपी के बाद अब बंगाल से भी आ रही ठंडी हवा

PATNA : पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के सभी शहरों तक पहुंच रहा है। नेपाल और यूपी के बाद अब बंगाल से भी ठंडी हवा आ रही है। नमी लगातार कम होने के कारण तेज ठंडी हवा का असर राजधानी में भी दिख रहा है। अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गया, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर में दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे चला गया है। रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। रात के बाद अब दिन में भी तेज ठंड महसूस होने लगी है। आर्द्रता लगातार कम होने के कारण कनकनी बढ़ रही है। शाम 8 बजे तक पटना का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। ठंड के दौरान राजधानी के रैनबसेरों के बाहर तंबू लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को ठंड बढ़ने से पहले इसकी व्यवस्था करने को कहा है। ठंडी हवा और शीतलहर के दौरान लोगों को बचाने के लिए यहीं पर अलाव की भी व्यवस्था करनी होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading