
SANAULI : नेपाल में 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक हुई इंटरनेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता। छाजपुर खुर्द के सरपंच सोहनलाल ने बताया कि खिलाड़ी संजीव सनौली 65 किलोग्राम में गोल्ड, हन्नी छाजपुर गोल्ड मेडल 40 किलोग्राम, लक्की छाजपुर 45 किलोग्राम, प्रिस छाजपुर 55 किलोग्राम, नितेश छाजपुर 61 किलोग्राम, अजय जालपहाड 58 किलोग्राम और संतोष कुमार पुलिस लाइन ने 66 किलोग्राम में गोल्ड मैडल जीता है।
