मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर होकर जाएगी आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन

मुजफ्फरपुर। पर्यटकों की मांग को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड ने आस्था सर्किट स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन पटना होते हुए माता वैष्णों देवी के दर्शन के साथ उत्तर भारत दर्शन कराएगी। इस ट्रेन का प्रतिदिन का किराया 900 रुपए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से लिया जाएगा।

यह ट्रेन 25 नवंबर को रक्सौल से खुलकर सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए माता वैष्णो देवी का दर्शन कराएगी।

इसके बाद अमृतसर (स्वर्ण मंदिर), हरिद्वार (हर की पौड़ी), ऋषिकेश मथुरा, वृंदावन में कृष्णजन्मभूमि का दर्शन, आगरा (ताजमहल) व अयोध्या (रामलला दर्शन) एवं वाराणसी ( काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग) के तीर्थ स्थलों

का दर्शन कराते हुए 6 दिसंबर को वापस लौटेगी। यह ट्रिप 11 रात 12 दिन की होगी। इसका कुल किराया 11,340 रुपए होगा। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.