मुजफ्फरपुर : टीकाकर्मी बाइक से घर-घर जाकर देंगे कोरोना का टीका

मुजफ्फरपुर। सौ फीसदी टीकाकरण के लिए अब स्वास्थ्य कर्मी बाइक से घर-घर जाकर टीकाकरण करेंगे। इसके लिए लाइन लिस्टिंग तैयार कर ली गई है।

जहां 80 से अधिक लाभार्थी को टीका नहीं दिया गया है, वहां पर स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर टीकाकरण करेगा। सिविल सर्जन डॉ.विनय कुमार शर्मा ने 16 पीएचसी प्रभारियों को टीकाकरण के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सात नवंबर तक जिले में सौ फीसदी टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें हर घर के लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहला डोज देना है। आरबीएस के दो वाहन रहेंगे।

टीकाकरण के लिए जिले के आरबीएस के दो वाहनों को हर प्रखंड में टीकाकरण के लिए लगाए गए है। ये वाहन उन जगहों पर जाएंगे, जहां चार पहिया वाहन नहीं जा सकते और कैंप नहीं लगाए गए है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के 30 लाख लोगों को टीका दिया जा चुका है। बाकी बचे करीब पांच लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

टीकाकरण में सहयोग कर रहे केयर इंडिया के जिला समन्वयक सौरभ तिवारी ने बताया कि जो लोग छूट गए है, उन्हें खोजकर टीका दिया जाएगा। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.